RajKAP Citizen Mobile App Launched (Best24News) राजस्थान पुलिस ने तकनीकी नवाचार के तहत राजकाप सिटीजन मोबाइल एप पर ‘ई-विजिटर’ (होटल लाग-इन) सुविधा शुरू की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर शुरू की गई ये सुविधा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाना है ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकें
ऑनलाइन अब होगी ट्रेकिंग: बता दे कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर शुरू की गई सुविधा का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाना है। इसह को लेकर राजस्थन के गृह विभाग के गत छह अप्रैल के परिपत्र की पालना में इन प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले आगंतुकों का विवरण ई-विजिटर पोर्टल पर दर्ज किया जाता था।

स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एससीआरबी) की ओर से शुरू की गई इस सुविधा से होटल, धर्मशाला और व्यावसायिक रूप से संचालित अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले आगंतुकों का विवरण अब मोबाइल फोन से ही दर्ज किया जा सकेगा।
बता दे कि राजस्थान गृह विभाग के गत छह अप्रैल के परिपत्र की पालना में इन प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले आगंतुकों का विवरण ई-विजिटर पोर्टल पर दर्ज किया जाता था। छोटे होटल और धर्मशालाओं में कंप्यूटर व अन्य संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण ऑनलाइन रिकार्ड दर्ज करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए अब मोबाइल आधारित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधिकृत संचालक, मैनेजर या आपरेटर अपनी एसएसओ आइडी से राजकाप सिटीजन एप में लाग-इन कर ई-विजिटर सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।
अपराध पर जानिए कैसी लगेगी लगामइसमें कमरा नंबर, चेक-इन की तारीख, आगमन व गंतव्य स्थान, यात्रा या विजिट का कारण, आगंतुक का नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, पता, पहचान-पत्र का विवरण और उसकी प्रति तथा होटल से प्रस्थान का समय दर्ज किया जा सकेगा।












