Rajathan News: पुरानी कहावत है कि जऱ, जोरू और जमीन हमेशा झगड़े की जड़ होती है. भिवाड़ी में ड्रम मिस्ट्री क़ो लेकर पड़ा खुलासा हुआ है.खैरथल-तिजारा पुलिस ने किशनगढ़बास कस्बे में हुई सनसनीखेज नीले ड्रम हत्या कांड क़ो महज 24 घंटे में ही सुलझा दिया हैं.। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता उर्फ लक्ष्मी देवी और उसके प्रेमी जितेंद्र शर्मा को up से गिरफ्तार कर लिया। Rajasthan news
पुलिस ने बताया की प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पति हंसराज की हत्या की गई थी. इतना ही नही शव को छिपाने के लिए नीले प्लास्टिक ड्रम में नमक डालकर ठूंस दिया। ड्रम के ऊपर पत्थर रखा था.Rajathan New
17 क़ो मिला था शव : पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को ख़ैरथल के आदर्श विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 14 में राजेश शर्मा के मकान की छत से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। मक़ाम मालिक के साथ जब मौके पर पुलिस पहुंची. छत पर जाकर पुलिस ने ज़ब नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम को खोला तो उसमें एक युवक का सड़ा-गला शव मिला।

एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी किशनगढ़बास भेजा गया, जहां मृतक की पहचान हंसराज पुत्र खेमकरण निवासी नवादिया, जिला शाहजहांपुर (यूपी) के रूप में हुई।Rajathan New
हुआ खुलाशा: बता दें की सुनीता और जितेंद्र का लंबे समय से प्रेम संबंध था। ऐसी क़ो लेकर 15 अगस्त की रात पार्टी के दौरान हंसराज को शराब पिलाई गई। नशे में होने पर जितेंद्र ने तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी सुनीता ने पैर पकड़कर साथ दिया। इसके बाद शव को ड्रम में ठूंसकर ऊपर से नमक डाल दिया गया और आरोपी बच्चों को लेकर फरार हो गए।
24 घंटे में kabu: पुलिस की और से मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश और एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने 19 अगस्त को up के अलावड़ा क्षेत्र में पत्नी और प्रेमी क़ो गिरफ्तार कर लिया।Rajathan New














