Home Rewari News Election News: रेवाड़ी में सियासी घमासान!इस बार कई लोगो के टिकट कटे,...

Election News: रेवाड़ी में सियासी घमासान!इस बार कई लोगो के टिकट कटे, नए चेहरे उतरे, कौन मारेगा बाज़ी?

Election News: रेवाड़ी में नगर परिषद का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है। जैसे-जैसे चुनाव का तारीख नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी तापमान भी बढ़ता जा रहा है। 10 मई को चुनाव होने वाला है। इस बार चुनाव हार जीत का नहीं गलती प्रतिष्ठा और पकड़ की लड़ाई बन चुका है।

बीजेपी के द्वारा सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतार कर यह साफ कर दिया गया है कि इस बार बीजेपी कोई भी सीट छोड़ने के मूड में नहीं है। बीजेपी के द्वारा कई पुराने लोगों का टिकट काट दिया गया है। वहीं नए चेहरे को एंट्री दी गई है। टिकट कटने से कई वार्डों में प्रत्याशियों की नाराजगी भी सामने आई है। कुछ जानकारी का मानना है कि इससे रिजल्ट पर भी असर पड़ सकता है।

कांग्रेस ने अभी पूरी तरह से मैदान में अपने प्रत्याशियों को नहीं उतरा है। अध्यक्ष के पद पर तो कांग्रेस ने प्रत्याशियों को उतार दिया है लेकिन वार्ड स्तर पर अभी भी प्रत्याशियों की छवि साफ नहीं हो पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस आखिरी समय में कोई बड़ा दांव खेल सकती है।

चुनाव की सबसे खास बात है कि कई वार्ड में इस बार मुकाबला काफी खड़ा होने वाला है। कई वार्ड में पुराने नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है वहीं कई जगह नए चेहरे खुद को साबित करेंगे।अंदरखाने चल रही जोड़-तोड़ और बगावत की खबरें भी चुनाव को और रोमांचक बना रही हैं।

स्थानीय मुद्दों की बात करें तो सफाई व्यवस्था, पानी की समस्या, सड़कों की हालत और विकास कार्य चुनाव का मुख्य एजेंडा बने हुए हैं। जनता अब सिर्फ वादों से नहीं, बल्कि काम के आधार पर वोट देने के मूड में नजर आ रही है।

अब देखना होगा कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन बाजी मारता है और किसकी रणनीति आखिरी वक्त पर उलटी पड़ जाती है। रेवाड़ी का यह चुनाव कई बड़े राजनीतिक संकेत देने वाला माना जा रहा है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version