Political News: शादी के न्यौता के बहाने Rewari के कार्यकर्ताओ में भरा जोश

On: February 28, 2023 1:23 PM
Follow Us:

हरियाणा:जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की शादी का निमंत्रण दिया तथा पीले चावल भेंट किए। उन्होंने रेवाड़ी जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 10 मार्च को सिरसा में होने वाले विवाह कार्यक्रम का न्योता दिया।रेवाडी में अवैध निर्माण पर चली JCB

उन्होने कहा कि जिस राजनीतिक दल का संगठन मजबूत होता है, वही पार्टी सत्ता में होती है। जेजेपी ने पिछले 4 सालों में प्रत्येक गांव, वार्ड स्तर तक अपना मजबूत संगठन खड़ा किया है।

अब मिशन-2024 चुनाव के तहत पार्टी कार्यकर्ता संगठन को और ज्यादा मजबूत एवं प्रभावी बनाने में जुट जाएं। उन्होंने अपने पुत्र एवं पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की शादी का निमंत्रण भी दिया तथा पीले चावल भेंट किए।

उन्होंने रेवाड़ी जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 10 मार्च को सिरसा में होने वाले विवाह कार्यक्रम का न्योता दिया।

चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखे। अजय सिंह ने कहा कि हर बूथ पर एक सखी और एक योद्धा जैसे कार्यक्रमों को गति दें ताकि आगामी चुनावों में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़े और हमारा मिशन-2024 पूरा हो।

NH 48: हाइवे पर गल्त लेन चलने वालो की खैर नही, 117 के काटे चालान
प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद : जिला अध्यक्ष चौ. विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव श्यामसुन्दर सभरवाल, प्रदेश सचिव मंजीत जैलदार, प्रदेश सचिव रामफल कोसलिया, हलका प्रधान मलखान सिंह, कमलेश डाबला, संदीप श्योराण, विपिन यादव, रवि मसीत राजबीर तिहाड़ा, टेकचन्द सैनी, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, बिमला चौधरी, देवीराम प्रधान, सतीश सरपंच, सुनील चौधरी, अमन जून, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now