Political News: हरियाणा में ‘बीपीएल कार्ड फॉर वोट’ घोटाला कर जीती बीजेपी: दीपेद्र हुडा

On: September 1, 2025 7:41 PM
Follow Us:
Political News

रेवाड़ी: कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आरोप लगाया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने वोट हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर धांधली की है। उन्होंने कहा कि “बीपीएल कार्ड फॉर वोट” घोटाले के जरिए चुनाव परिणामों को प्रभावित किया गया। हुड्डा ने बताया कि 2024 के चुनाव से पहले बीजेपी सरकार ने वोटरों को लुभाने के लिए बीपीएल कार्ड की संख्या 27 लाख से बढ़ाकर 51 लाख तक कर दी, जिससे कागजों में राज्य की 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे पहुंच गई। जबकि चुनाव खत्म होने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक बीपीएल कार्ड रद्द कर दिए गए हैं।Political News

रेवाड़ी के जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (ग्रामीण) के उद्घाटन अवसर पर दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष और पाक साफ होनी चाहिए, लेकिन आयोग और बीजेपी की मिलीभगत ने चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनावों में हुई गड़बड़ियों का बहुत जल्द तथ्यों और प्रमाणों के साथ खुलासा किया जाएगा। सांसद ने आगे कहा कि बीजेपी ने 2100 रुपये पेंशन योजना को भी चुनावी हथकंडा बनाया और अब उसमें तरह-तरह की शर्तें लगाकर जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है।Political News

इससे पहले दीपेन्द्र हुड्डा ने रेवाड़ी के प्रथम विधायक स्व. राव अभय सिंह यादव की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे रामगढ़ भगवानपुर में 200 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की आवाज़ का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को अपने वादे पूरे करने चाहिए और अस्पताल वहीं बनाना चाहिए जहां ग्रामीणों ने इसके लिए जमीन दी थी।Political News

इस मौके पर पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने भी आरोप लगाया कि रेवाड़ी में मतगणना से पहले ईवीएम रखी जगह पर 50 मिनट तक सीसीटीवी कैमरे बंद रहे, जिससे चुनावी गड़बड़ी के संकेत और मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा में हुई इन गड़बड़ियों का खुलासा सबूतों के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, एम. एल. रंगा, विधायक मंजू चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद छाबड़ी व प्रवीण चौधरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now