IGP: वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश नरवाल ने गुरूवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह आईजीपी (हरियाणा आर्म्ड पुलिस – HAP) मधुबन के पद पर कार्यरत थे, जहां से स्थानांतरित होकर वे रेवाड़ी आए हैं।
पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा: कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आईजीपी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।IGP
कौन हैं ओम प्रकाश नरवाल: सबसे अहम बात यह है ओम प्रकाश नरवाल का पुलिस सेवा में एक लंबा और बेहद प्रभावी ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। वे इससे पहले आईजी (HAP) मधुबन, पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद के साथ-साथ फतेहाबाद और जींद जैसे महत्वपूर्ण जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक (SP) अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।
साउथ रेंज में क्या जिम्मेदारी: बता दे कि South Range Rewari में Rewari, Nuh, Mahendragarh और Palwal जैसे जिले शामिल रहते हैं। इसका मुख्यालय धारूहेड़ा के गांव खरखडा में आइजी कार्यालय बनाया हुआ है जो कि हाइवे पर सिथत है। आइजी ओमप्रकाश नरबाल ने बैठक लेकर सभी पुलिस अधिक्षक को जिम्मेदारियां सोपी गई ताकि अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
कार्यालय पहुंचने पर किया स्वागत: गुरूवार सुबह साउथ रेंज कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त आईजीपी को पुलिस की पारंपरिक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। इस अवसर पर रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, महेंद्रगढ़ के एसपी श्री दीपक और रेंज के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा: कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आईजीपी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।
जानिए क्या रहेगी प्राथमिकता: आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने साफ किया कि साउथ रेंज में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया।
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना: रेंज के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना।
महिला एवं बाल सुरक्षा: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाना और उनकी शिकायतों पर त्वरित (Immediate) कार्रवाई सुनिश्चित करना।
यातायात प्रबंधन: राजमार्गों (Highways) और शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुचारू, बेहतर और सुरक्षित बनाना ताकि हादसों पर रोक लग सके।
पारदर्शी व समयबद्ध जनसुनवाई: वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता की शिकायतों का एक निश्चित समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से निपटारा करना।

साइबर अपराध पर लगाम: तेजी से बढ़ते साइबर फ्रॉड और अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाना तथा आम जनता को इसके प्रति जागरूक करना।
पुलिस सेवा में उनकी निष्ठा और सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें ‘पुलिस मेडल’ से भी सम्मानित किया जा चुका है फिलहाल आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल का संदेश: “साउथ रेंज के सभी करीब 4,500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे।
हमारा उद्देश्य साउथ रेंज में एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। पुलिसिंग को पूरी तरह से जनता के अनुकूल (People-friendly) बनाया जाएगा ताकि आम आदमी बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास आ सके।”



