Noida Airport: यमुना Expressway पर बनेगा इंटरचेंज, फरीदाबाद से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
Noida Airport: Interchange will be built on Yamuna Expressway, it will be easy to reach Noida Airport from Faridabad

Noida Airport: दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। यहां गाजियाबाद और पलवल से वाहन चालकों को सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा और मथुरा के अलावा नोएडा एयरपोर्ट जाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा।

222 करोड़ रुपए होंगे खर्च

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त महीने से इंटरचेंज का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा और इस पर 222 करोड़ रुपयये लागत राशि खर्च होगी। इससे यमुना सिटी के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों तक पहुंच आसान हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले साल के आखिर तक इस निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से करीब 10KM आगे जगनपुर अफजलपुर गांव के पास इस इंटरचेंज का निर्माण प्रस्तावित है। यहां यमुना प्राधिकरण पहले ही जमीन अधिग्रहण कर चुका है। अधिकारियों का दावा है कि इससे प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने में सहायता मिलेगी। इस इंटरचेंज के बनने से गाजियाबाद और फरीदाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now