Nh 48 accident: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, काली खोली धाम जाते समय हुआ हादसा

On: March 31, 2026 11:31 PM
Follow Us:

Nh 48 accident: रेवाड़ी: (Best24News) दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित निखरी के पास एक अज्ञात कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Nh 48 accident

पुलिस को दी शिकायत में गांव शेखपुर निवासी अमरजीत ने बताया कि 4 मार्च की रात वह अपने साथी आशीष कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर होली मेले पर बाबा मोहन राम के मेला देखने जा रहे थे। जब वे गांव निखरी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात कैंटर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।Nh 48 accident

हादसे के समय दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष का हेलमेट निकल गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।Nh 48 accident

घटना के बाद अमरजीत तुरंत आशीष को उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर दिया। रोहतक में उपचार के चलते उसकी मौत हो गई। थाना धारूहेड़ा के सहायक उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now