New Delhi रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस भगदड के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत, 14 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए है। फिलहाल घायलों को आसपास अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
रेल मंत्रालय ने किया मुआवजे का ऐलान:
🔹 मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख
🔹 गंभीर रूप से घायल – ₹2.5 लाख
🔹 सामान्य घायलों को ₹1 लाख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड में मारे गए मृतकों की सूची
महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से शनिवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस भगदड में हरियाणा का एक, बिहार के 8 तथा दिल्ली 9 यात्रियो की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हुए हैं।
- नीरज (वैशाली, बिहार)
- शांतिदेवी (नवादा, बिहार)
- पूजा कुमार (नवादा, बिहार)
- संगिता मलिक (भिवानी, हरियाणा)
- पूनम महावीर (एन्क्लेव, दिल्ली)
- ममता झा (नांगलोई, दिल्ली)
- रिया सिंह (सागरपुर, दिल्ली)
- बेबी कुमारी (बिजवासन, दिल्ली)
- मनोज (नांगलोई, दिल्ली)
- आहादेवी (बक्सर, बिहार)
- पिंकी देवी (संगम विहार, दिल्ली)
- शीला देवी (सरिता विहार, दिल्ली)
- व्योम (बवाना, दिल्ली)
- पूनम देवी (सारण, बिहार)
- ललिता देवी (परना, बिहार)
- सुरुचि (मुजफ्फरपुर, बिहार)
- कृष्णा देवी (समस्तीपुर, बिहार)
- विजय साह (समस्तीपुर, बिहार)
बता दे कि फिलहाल रेलवे और दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है। एक बार प्रयागराज पहुंचने वाले भीड से दिल्ली में बडा हादसा हो गया है। कुभ जाने वालो की भीड बेकाबू हो रही है। यही कारण पहले मोनी अमावस्थ्या पर प्रयागराज में काफी लोग मारे गए थे, वहीं अब दिल्ली में बडा हादसा हो गया।

Breaking News हादसे के मुख्य कारण:
कारण एक: बता दे कि प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी एक्स.ट्रेन प्रयागराज जानी थी। दो ट्रेनें काफी लेट थीं। महाकुंभ जाने के लिए तीनों ट्रेनों की भीड़ प्लेटफॉर्म-14 पर थी। जैसे स्टेशन पर प्रयागराज स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची, तो 14 पर मौजूद भीड़ 16 नंबर स्टेशन पर की तरफ भागी। जिससे भगदग मच गई।
कारण दो: स्टेशन पर सुबह से प्रयागराज जाने एकत्रित हो रहे थे अचानक ट्रेन आने का अनाउंसमेंट हुआ तो लोग बिना टिकट प्लेटफार्म की तरफ भागे। भीड ज्यादा होने तथा कोई प्रंबध नहीं होने के चलते भगदड मच गई। प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं था।
कारण तीन: महाकुंभ में 26 फरवरी को मेला खत्म होने वाला है। ऐसे में ज्यादा लोग कुभ में जाने के लिए स्टेशन आए हुए थे। कुंभ जाने वालों की भीड़ तेजी से बढती जा रही थी, पर स्टेशन प्रशासन ने कोई कंट्रोल रूम नहीं बनाया। अगर कोई कंट्रोल रूम होता ये हादसा नहीं होता।

















