Lockup Suicide Case Haryana : रेव़ाडी के चार पुलिसकर्मियों पर बडी कार्रवाई, मुंशी सस्पेंड, SPO और होमगार्ड बर्खास्त

On: September 13, 2025 7:14 AM
Follow Us:
Lockup Suicide Case: रेव़ाडी के चार पुलिसकर्मियों पर बडी कार्रवाई, मुंशी सस्पेंड, SPO और होमगार्ड बर्खास्त

Lockup Suicide Case Haryana:  हरियाणा में रेवाड़ी जिले के मॉडल टाउन थाने में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के मॉडल टाउन थाने में बंद हत्यारोपी के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस विभाग की कार्यशैली सवाल खडे हुए थे। इसी के लेकर पुलिस ने बडी कार्रवाई की हैं। एसपी रेवाड़ी की ओर से मॉडल टाउन थाने में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंशी सस्पेंड तथा 2 को बर्खास्त किया।Lockup Suicide Case Haryana

जानिए क्या हुई कारवाई: बता दे कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद थाने में ड्यूटी पर तैनात मुंशी सिपाही वेद प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं लॉकअप सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर होमगार्ड सुरेश और एसपीओ सतीश को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इसके अलावा जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर राजेश के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।Lockup Suicide Case Haryana

जानिए क्या है मामला: बता दे मॉडन लाईन पुलिस के अनुसार मृतक आरोपी विनोद कुमार को हत्या के मामले में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया था। उसके साथी सन्नी यादव को भी हिरासत में लिया गया था। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा गया था। रात में दोनों मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में बंद थे।Lockup Suicide Case Haryana

लोक अप में लगाई थी फांसी: बता दे कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि विनोद ने सुबह करीब 4:07 बजे कंबल की झिरक (कतरन) से फंदा बनाकर लॉकअप के लोहे के जाल में डालकर फांसी लगाई थी। इस दौरान उसका साथी सन्नी सो रहा था और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी।

 

Lockup Suicide Case  मामला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है, क्योंकि थाने जैसे उच्च सुरक्षा वाले स्थान में इस तरह की घटना का घटित होना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हिरासत में बंद आरोपियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now