back to top
Home Haryana News Election News: रेवाड़ी-धारूहेड़ा में नामांकन का आखिरी दिन, 20 चेयरमैन और 226...

Election News: रेवाड़ी-धारूहेड़ा में नामांकन का आखिरी दिन, 20 चेयरमैन और 226 पार्षद उम्मीदवार मैदान में

रेवाड़ी-धारूहेड़ा में नामांकन का आखिरी दिन, 20 चेयरमैन और 226 पार्षद उम्मीदवार मैदान में
रेवाड़ी-धारूहेड़ा में नामांकन का आखिरी दिन, 20 चेयरमैन और 226 पार्षद उम्मीदवार मैदान में

Election News: रेवाड़ी धारूहेड़ा में इस बार होने वाले निकाय चुनाव में बेहद रोमांच देखने को मिलेगा। आज नामांकन के आखिरी दिन भी जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ उम्मीदवारों की भीड़ दफ्तर में देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ समर्थकों की भी भारी भीड़ प्रशासनिक दफ्तर में पहुंच रही है।

आखिरी दिन तक चेयरमैन पद के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए, वही पार्षद पदों के लिए 226 प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। नामांकन के दौरान तो कई उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया वहीं ढोल नगाड़ों और नारो की गूंज ने चुनावी माहौल को पूरी तरह से रंगीन बना दिया।

एक तरफ जहां चुनाव में इस बार नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ निर्दलीय उम्मीदवार भी पीछे नहीं है। कई ऐसे उम्मीदवार हैं जिनका पत्ता कट जाने से वह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिए हैं।

रेवाड़ी धारूहेड़ा चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। सभी उम्मीदवार जीत के लिए अपनी जान लगा दिए हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में विद्रोह के सुर भी उठने लगे हैं।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, अब नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी) की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद नाम वापसी की तारीख तय की जाएगी, जिसके बाद ही अंतिम उम्मीदवारों की सूची सामने आएगी। इसी के साथ चुनावी समीकरण भी साफ होने लगेंगे।

10 मई को होने वाले मतदान को देखते हुए अब प्रचार अभियान में तेजी आने की पूरी संभावना है। उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर वोटरों को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे जैसे सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और विकास कार्य अहम भूमिका निभा सकते हैं।

खास बात यह है कि इस बार कई नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरे हैं, जो पुराने नेताओं को कड़ी टक्कर देने का दावा कर रहे हैं। वहीं, जनता भी अपने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर मतदान करने की बात कह रही है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।