KBC: महेंद्रगढ के बच्चे ने रचा इतिहास, सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई

On: November 28, 2023 8:29 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा के महेंद्रगढ जिले के गांव मेंं जन्में बच्चे ने ऐसा इतिहास रचा है जिसके चर्चे दूर- दूर तक फैले हुए है। अपनी विशेष प्रतिभा की बदौलत एक छोटी सी उम्र का बच्चा भी अपने हुनर से दुनिया में चमक रहा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने जीनियस बेटे के पिता से फ़ोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और मयंक के उज्जवल भविष्य की कामना की।हरियाणा के 6207 गांवों को मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा, यहां देखिए जिला वाईस सूची

कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है. प्रतिभा के आगे अमीरी- गरीबी मायने नहीं रखती है. प्रतिभा के सामने उम्र का भी कोई महत्व नहीं होता है। कुछ ऐसा ही कमाल हरियाणा के एक छोटे से बच्चे ने भी किया है जिसके चर्चे दूर- दूर तक फैले हुए हैं।

mayak rps

 

केबीसी में 1 करोड़ रूपए की राशि जीती

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मयंक के परिवार को फ़ोन कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले कक्षा आठवीं के छात्र मयंक ने KBC जूनियर में 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

बिग बी को किया हैरान
बता दें कि सोनी टीवी का बहुचर्चित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 अपना ‘किड्स जूनियर्स वीक’ मना रहा है. इस शो में हरियाणा का महज आठ वर्षीय मयंक भी हॉट सीट पर पहुंचा थााRWA सेक्टर-3 रेवाडी के कॉलेजियम सदस्यों में 43 निर्विरोध निर्वाचित, यहां देखिए सूची

मयंक ने अपने ज्ञान और तेज तर्रार जवाबों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन को भी हैरानी में डाल दिया। हरियाणा के लाल ने अपनी समझदारी से 1 करोड़ रूपए के सवालों का सफलतापूर्वक जवाब देकर राज्य का मान बढ़ाया है।

चंडीगढ़ आने का दिया न्यौता
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आठवीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक के परिवार वालो से बात की और उन्हें शुभकामनायें दी। आरपीएस स्कूल के छात्र मयंक को आज दुनिया जान रही है।
सीएम ने मयंक के पिता से फ़ोन पर बात की और उन्हें चंडीगढ़ आने का न्योता भी दिया है। मुख्यमंत्री ने मयंक के पिता से बातचीत का अंश सोशल मीडिया पर भी शेयर किया हैा

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के लाल, आठवीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक ने KBC जूनियर में अपने ज्ञान और कौशल से 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now