UP Police Bharti 2023 :नौकरी ही नौकरी, फटाफट करे अप्लाई

On: January 10, 2023 9:27 PM
Follow Us:

UP Police Bharti 2023: कोरोना काल के चलते दो साल से भर्तीयां नही हो रही थी। भर्तीया नही होने के चलते अधिकाशं युवक तो उम्र के चलते आयु सीमा भी पार कर चुके है। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी और फायरमैन के कुल 35700 रिक्त पदों पर भर्ती होने वाली है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. फायरमैन पदों के लिए 12वीं पास होने के साथ जरूरी पात्रता भी होनी चाहिए। यूपी पुलिस भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन में इसकी डिटेल जानकारी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन कैसे करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन 2023 जारी होने के बाद आवेदन यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा.

आयु सीमा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी.
महिलाओं का शारीरिक मापदंड

UP POLICE

सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवारों का वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए।
​Haryana News: हरियाणा मंत्रीमंडल में किया बदलाव, कंवरपाल बने फावरफुल
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेंटीमीटर होना चाहिए.
फुलाने के बाद सीना 84 सेंटीमीटर होना जरूरी है। एसटी वर्ग का सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर ओर फुलाने के बाद 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

ये दोड जरूरी
पुरुष अभ्यर्थी- 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर
महिला अभ्यर्थी- 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर

Vigilance Raid:​ रिश्वत लेते हुए खाद्य एवं आपूति विभाग का अधिकारी काबू

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% मार्क्स लाने होंगे. एससी वर्ग को पास होने के लिए 35% मार्क्स चाहिए. यूपी पुलिस में सेलेक्शन कट ऑफ मार्क्स के आधार पर होगा। कट ऑफ मार्क्स के आधार पर ही अगले राउंड के लिए सेलेक्शन होगा।

ऐसी होगी परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में चार सब्जेक्ट (सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, न्यूमेरिकल और मेंटल एबिलिटी टेस्ट और मेंटल एप्टीट्यूड/इंटेलिजेंस/रीजनिंग) होते हैं। 300 अंकों की परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है। इसके साथ यह भी कि परीक्षा पेन-पेपर की बजाए ऑनलाइन मोड में होती है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now