Haryana News: हरियाणा में बिजली विभाग का जेई सस्पेंड, अनिल विज ने किया सस्पेंड

On: March 21, 2026 11:35 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के चंदपुरा गांव में बिजली के खराब ट्रांसफार्मर को 15 दिन बाद भी नहीं बदलने वाले बिजली निगम के जेई (कनिष्ठ अभियंता) संजय कुमार को निलंबित कर दिया है।

चांदपुरा ग्रामीणों ने की थी शिकायत

इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज को अंबाला छावनी के गांव चंदपुरा के ग्रामीणों ने शिकायत दी थी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि चंदपुरा में बिजली का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है और इस संबंध में उन्होंने इंडिस्ट्रयल एरिया के जेई को लगभग 15 दिन पहले शिकायत दी थी। मगर अब तक न तो ट्रांसफार्मर को ठीक किया गया और न ही इसे बदला गया है।

मंत्री ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अनिल विज ने दिये थे निर्देश

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बिजली निगम अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि बिजली के खराब ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में एक घंटे के भीतर तथा ग्रामीण क्षेत्र में दो घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलकर या मरम्मत करके बिजली की आपूर्ति को ठीक किया जाए। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जहां जेई को सस्पेंड किया गया है वहीं खराब ट्रांसफार्मर को भी बिजली निगम द्वारा बदल दिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now