Train Ticket Rules: Train में बच्चे की लगती है टिकट ? जानिए कितनी मिलती है छूट 

On: May 9, 2025 5:14 PM
Follow Us:
Train

Train Ticket Rules: भारत जैसे विशाल देश में ट्रेनें केवल यात्रा का साधन नहीं. बल्कि जीवनरेखा मानी जाती हैं. हर दिन करोड़ों लोग रेलवे पर निर्भर रहते हैं, क्योंकि यह सस्ता, सुविधाजनक और भरोसेमंद विकल्प है.

रोजाना 2 करोड़ लोग करते हैं ट्रेन से सफर

भारतीय रेलवे का नेटवर्क कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक फैला हुआ है. भारत में हर दिन करीब 13,000 ट्रेनें चलती हैं. जिनमें लगभग 2 करोड़ यात्री यात्रा करते हैं.Train Ticket Rules

ट्रेन यात्रा बजट में घूमने का सबसे अच्छा तरीका
कम कीमत में लंबी दूरी तय करने के लिए ट्रेन सबसे उपयुक्त विकल्प है. गोवा जैसे पर्यटन स्थलों तक का सफर सिर्फ ₹2400 में भी हो सकता है. जिससे आम आदमी की पहुंच में यात्रा संभव हो जाती है.

यात्रा के दौरान अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि किस उम्र तक के बच्चे ट्रेन में फ्री यात्रा कर सकते हैं. यह जानकारी हर यात्री को होनी चाहिए. खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वालों को.

1 से 4 साल तक के बच्चों को नहीं लेना होता टिकट
अगर आपके साथ 1 से 4 साल की उम्र का बच्चा है, तो उसे ट्रेन टिकट लेने की जरूरत नहीं होती. ऐसे बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकते हैं और उनके लिए रिजर्वेशन की भी जरूरत नहीं होती.Train Ticket Rules

बिना टिकट और बिना सीट के कर सकते हैं यात्रा
1 से 4 साल के बच्चों को सीट अलॉट नहीं की जाती. लेकिन वे माता-पिता के साथ आराम से यात्रा कर सकते हैं. इस उम्र के बच्चों के लिए न तो टिकट लेना जरूरी है और न ही कोई चार्ज लगता है.

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए टिकट जरूरी
जब बच्चे की उम्र 5 साल से ऊपर हो जाती है, तो उसके लिए ट्रेन टिकट लेना अनिवार्य हो जाता है. यह नियम सभी श्रेणियों की ट्रेनों पर लागू होता है — चाहे वह मेल हो, एक्सप्रेस हो या सुपरफास्ट.Train Ticket Rules

सीट नहीं चाहिए तो मिल सकता है हाफ टिकट
अगर 5 से 12 साल के बच्चे के लिए सीट की जरूरत नहीं है, तो हाफ टिकट का विकल्प मौजूद है. इस स्थिति में आपको आधा किराया देना होगा, लेकिन बच्चे को अलग से सीट नहीं दी जाएगी.Train Ticket Rules

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now