Rewari: चाबी मिस्त्री की हत्या में शामिल पांचवा आरोपी गिरफ्तार या सरेंडर ?

On: September 27, 2023 7:19 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक से लापता हुए चाबी मिस्त्री की हत्या के मामले में पांचवे युवव को धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जिला पलवल के थाना हसनपुर वार्ड न.7 मोहल्ला सिकलीगर निवासी कर्ण सिंह के रूप में हुई है।

गिरफ्तार या सरेंडर

पुलिस की ओर से पांचवे आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इसे कहांं से काबू किया। इसे गिरफ्तार किया है या फिर इसने स्वयं सरेंडर किया है पववल से पता चला कि कर्ण सिंह ने मंगलवार को सीआईए रेवाड़ी आकर सरेंडर कर दिया था।Rewari: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड: कपंनियों में लगाए गए 500 से अधिक पौधे

बता दे कि पलवल निवासी सुभाष धारूहेड़ा में रह रहा था। वह भगतसिंह चौक पर चाबी बनाने का कार्य करता था। 20 सितंबर को वैगन-आर कार में सवार कुछ लोग उसे अपने साथ ताले की चाबी बनवाने के लिए ले गए थे। जब देर शाम तक सुभाष घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

जिस पर पुलिस ने उसके भाई संजय की शिकायत पर थाना धारूहेड़ा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। 21 सिंतबर को सुभाष का शव मानेसर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। आरोपियों ने सुभाष की लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी।Fire at Rewari: ढाबे पर खडी ट्राली में लगी आग, कडबी जलकर राख

पुलिस ने हत्या के आरोप में रवि सिंह, यशपाल, मौ.शाहिद राजा उर्फ मौ. आशिफ राजा उर्फ मौ.असफाक राजा उर्फ दुलारे व मोहित सिंह को दो दिन पहले ही गुजरात से काबू किया था। पुलिस ने एक और आरोपी कर्ण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को बुधवार को अदालत में पेश अदालत कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
धारूहेड़ा: हत्या का आरोपित कर्ण सिंह पुलिस ​गिरफ्त में

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now