IPL 2025: BCCI ने हार्दिक पांड्या पर ठोका भारी जुर्माना, IPL में फिर गिरी गाज

On: March 30, 2025 8:20 AM
Follow Us:

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस 2 मैच गंवा चुकी है। सीजन के पहले मैचों में हार्दिक पांड्या नहीं खेल सके थे। पिछल सीजन स्लो ओवर रेट की वजह से उनपर एक मैच का बैन लगा था।

इसके चलते उन्हें आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच मिस करना पड़ा था। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। एक मैच का बैन झेलने के बाद हार्दिक पांड्या की गुजरा टाइटन्स के खिलाफ मैच में वापसी हुई लेकिन फिर से उन्होंने यह गलती दोहरा दी, जिसके कारण उन्हें अपना पहला मैच मिस करना पड़ा था।IPL 2025

कप्तान पर लगा भारी जुर्माना
दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना गुजरात टाइन्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते लगाया गया है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में मुंबई के गेंदबाज निर्धारित समय के भीतर 20 ओवर नहीं फेंक सके, जिसके बाद आखिरी ओवर में 30 यार्ड सर्कल के बाहर एक फील्डर कम रखना पड़ा। IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के न्यूनतम ओवर रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित नियम 2.2 के तहत मुंबई इंडियंस की टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए पंड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।IPL 2025

MI को 36 रनों से मिली हार
मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान गुजरात की टीम ने 8 विकेट खोकर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई की टीम 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। गुजरात के खिलाफ हार्दिक बल्ले से सिर्फ 11 रनों का योगदान दे सके।

हालांकि, बतौर गेंदबाज वह 2 विकेट चटकाने में सफल रहे। इस मैच में मुंबई के कप्तान को हार के बाद अब स्लो ओवर रेट का जुर्माना झेलना पड़ा है। लगातार 2 हार के बाद मुंबई अब इस सीजन अपने घर यानी वानखेड़े स्टेडियम में पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। इस मैच में मुंबई की टीम की कोलकाता से 31 मार्च को भिड़ंत होगी।IPL 2025

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now