शुरूआती रूझान ने BJP की नींद उडाई, जानिए Gurugram Lok sabha election अपडेट

On: June 4, 2024 11:23 AM
Follow Us:

Gurugram Lok sabha election: 18वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में देशभर में मतदान हुआ था। जिसकी आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो चुकी है। शुरूआत के रूझानो में BJP  को बडा झटका लगा है।गुरुग्राम लोकसभा सीट की अब तक 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमे Congress के उम्मीदवार राज बब्बर आगे औरBJP  राव इंद्रजीत पीछे चल रहे है।

हरियाणा के गुरुग्राम लोकसभा सीट पर वोटो की गिनती जारी है।  Gurugram Lok sabha election मतगणना के लिए रेवाड़ी,  Gurugram ,नुंह जिले मे मतगणना सेंटर बनाए गए है। अभी तक 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

Congress  के राज बब्बर सुबह 10:25 तक 36546 वोटो से राव इंद्रजीत से आगे चल रहे थे । वहीं 10:55 पर राज बब्बर 43739 वोटो से राव इंद्रजीत से आगे चल रहे है।BJP

जनिए पिछडा मतदान के आकडे: बता दे 2019 में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने जीत दर्त करवाई थी। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत को 881546 वोट मिले थे वहीं काँग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय यादव को 495290 मिले थे।

Rohtak  में दीपेंद्र हुड्डा की लंबी छलांग
हरियाणा में जाट लैंड रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ी छलांग लगाई है. पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उन्हें कुल 27052 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और BJP  के निवर्तमान सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को महज 9344 वोट मिले हैं. इस सीट पर दीपेंद्र हुड्डा शुरू से ही काफी बढ़त बनाए हुए हैं।

ये देखे ओन लाईन रिजल्ट Gurugram Lok sabha election

अगर आप मतगणना के आंकड़े लाइव देखना चाहते है तो चुनाव आयोग की इस साइट https://results.eci.gov.in/ पर देख सकते हैं। इसी तरह से वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से भी जनता मतगणना एक आंकड़े देख सकती है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now