Indian Railways: यूपी बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, दीपावली व छठ पर्व रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेने, यहां पढें अपडेट

On: September 3, 2025 2:31 PM
Follow Us:

Indian Railways: दीपावली व छठ पर्व पर पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेने चलाई जाएगी। त्योहार में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के कारण यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पूछताछ कक्ष से एलाउंसमेंट कर जानकारी दी जा रही है।

 

  • चंडीगढ़-पटना के बीच चलने वाली ट्रेन अपर व डाउन में 20 फेरे चलेगी।
  • चंडीगढ़ से गुरुवार को साप्ताहिक संचालन होगा तथा यह 29 सितंबर से 27 नवंबर तक चलेगी।
  • पटना से ट्रेन शुक्रवार को संचालित होगी और 26 सितंबर से 28 नवंबर तक चलेगी।

रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ से पटना जाने वाली ट्रेन को 04504-03 नंबर दिया गया है। यह चंडीगढ़ से रात को साढ़े 11 बजे चलेगी जो अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए आरा, दानापुर के रास्ते पटना पहुंचेगी। जबकि इसी रूट से वापस आएगी।

वहीं कटिहार के अमृतसर तक चलने वाली फेस्टिवल का संचालन 17 सितंबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा। जबकि अमृतसर से कटिहार के लिए यह ट्रेन 19 सितंबर से संचालित होगी और 7 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन अप व डाउन में कुल 14 फेरे लाएगी।

 

अमृतसर से छपरा के बीच अप व डाउन में 20 फेरे ट्रेन संख्या 046088-09 रविवार को संचालित होगी वहीं छपरा से यह ट्रेन सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से 28 सितंबर को चलेगी और 30 नवंबर तक संचालित होगी।Indian Railways

छपरा से यह ट्रेन 29 नवंबर से चलेगे और 1 दिसंबर तक संचालित होगी। ट्रेन अमृतसर से चलकर व्यास, जालंधन सिटी, फगवाड़ा, सरहिंद, अंबाला कैट, जगाधरी यमनानग, सहारनपुर के रास्ते सीतापुर, गोरखपुर, सिवान जक्शन होते हुए छपरा पहुंचेगी।Indian Railways

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now