Home Rewari News Rewari Breaking News: अवैध गर्भपात का भंडाफोड़! महिला की बिगड़ी हालत, क्लीनिक...

Rewari Breaking News: अवैध गर्भपात का भंडाफोड़! महिला की बिगड़ी हालत, क्लीनिक संचालक गिरफ्तार

अवैध गर्भपात का भंडाफोड़! महिला की बिगड़ी हालत, क्लीनिक संचालक गिरफ्तार

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के चिल्हड़ गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव में अवैध रूप से गर्भपात करने का मामला सामने आया है इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई और क्लिनिक संचालक को गिरफ्तार किया गया। आठ सप्ताह की गर्भवती महिला का गैरकानूनी तरीके से गर्भपात किया गया।इस दौरान महिला की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा

स्वास्थ्य विभाग को चिल्हड़ गांव में संचालित एक अवैध क्लीनिक में गर्भपात किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पीसी-पीएनडीटी एवं एमटीपी
नोडल अधिकारी डॉ. विद्यासागर के नेतृत्व में ड्रग कंट्रोलर टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा।जांच के दौरान क्लीनिक संचालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

क्लीनिक में मिले प्रतिबंधित उपकरण और दवाइयां (Rewari Breaking News)

जांच के दौरान टीम को मौके पर अवैध ऑपरेशन थियेटर, सर्जिकल उपकरण और प्रतिबंधित दवाइयां
बरामद हुईं। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया।इसके बाद पुलिस ने आरोपी क्लीनिक संचालक सुखबीर निवासी चिल्हड़ को गिरफ्तार कर लिया।

महिला की हालत बिगड़ने पर खुला मामला

जांच में सामने आया कि कालूवास निवासी महिला 10 मई को आरोपी के क्लीनिक पर पहुंची थी।आरोपी ने महिला को रातभर क्लीनिक में रखा और अवैध तरीके से उसका गर्भपात कर दिया।गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version