HTET Exam Date: 30-31 जुलाई को होगी HTET परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

On: July 12, 2025 7:27 AM
Follow Us:
HTET Exam Date: HTET exam will be held on 30-31 July, admit card will be issued soon

HTET Exam Date: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया जाएगा।

इनमें 30 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) एवं 31 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

इस परीक्षा में प्रदेशभर के 673 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 4,05,377 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) तथा शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा की तिथि एक होने के चलते शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 26 व 27 जुलाई, 2025 के स्थान पर अब 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया जाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now