आज कैसा है गुरुग्राम का ट्रैफिक? 10 किमी जाम के बाद देखें आज का लेटेस्ट अपडेट

On: July 19, 2026 10:40 AM
Follow Us:
आज कैसा है गुरुग्राम का ट्रैफिक?

शुक्रवार को दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर हाई टेंशन बिजली तार के गिरने से काफी लंबा ट्रैफिक लग गया था हालांकि शनिवार को ट्रैफिक में काफी हद तक सुधार देखने को मिला। लेकिन आज रविवार को भी कुछ स्थानों पर ट्रैफिक देखने को मिल रहा है। कई जगह पर आज भी ट्रैफिक का दबाव देखने को मिल रहा है।यदि आप गुरुग्राम, मानेसर या जयपुर की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो निकलने से पहले ट्रैफिक की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।खेड़की दौला के पास 11 केवी बिजली लाइन अचानक हाईवे पर गिर गई थी। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया, जिससे देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वीकेंड होने की वजह से ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया था।

आज कैसा है ट्रैफिक?

बिजली विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त लाइन हटाने और मरम्मत का काम पूरा करने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। फिलहाल अधिकांश हिस्सों में वाहन सामान्य गति से चल रहे हैं। हालांकि पीक आवर्स के दौरान खेड़की दौला, मानेसर और राजीव चौक के आसपास सामान्य से अधिक ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।

यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप दिल्ली से गुरुग्राम या जयपुर की ओर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें। भीड़भाड़ वाले समय में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि सफर सुरक्षित और आसान रहे।प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद हाईवे से टूटी हुई बिजली लाइन हटाई गई और यातायात दोबारा शुरू कराया गया। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिली। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि दोबारा किसी तरह की समस्या न हो।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now