Haryana: जाटोली मंडी फ्लाईओवर के नीचे बनेगा अंडरपास, 8 करोड होंगे खर्च

JATODI UNDERPASS

Haryana: लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगो की अब मांग पूरी होने वाली है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के अथक प्रयास से जाटौली मंडी के फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास बनाने को लेकर स्वीकृति मिल गई है। यहां पर करीब 8 करोड की लागत से अंडरपास बनाया जाएगा।

जाटोली मंडी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़े ही हर्ष का विषय है कि जो पिछले कई वर्षों से (Gurugram news)  जाटौली मंडी के फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास बनाने कि एक लंबी लड़ाई लड़ रहे थे उसके सुखद परिणाम आने शुरू हो गए हैं।

जानिए कितना आएगा खर्चा: रेलवे के इंजिनियर विभाग के अधिकारियों द्वारा जाटोली मंडी के Overbidge के नीचे अंडरपास बनाने के लिए रेलवे बोर्ड को अनुरोध भेजा गया था जिस अनुरोध को रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। योगिन्द्र चौहान के अनुसार इस अंडरपास को बनाने में 8 करोड़ 1 लाख 93 हजार 53 रूपए का खर्चा आएगा।

इस राशि को नगरपरिषद पटौदी मंडी द्वारा वहन किया जाएगा तथा योजना और सर्वेक्षण शुल्क के लिए कुल राशि का 2 प्रतिशत यानी 16 लाख 3 हजार 8 सौ 61 रूपए पहले जमा करवाने होंगे जिसके बाद रेलवे के इंजिनियर विभाग द्वारा अंडरपास का सर्वे और डिजाइन किया जाएगा।

RAO INDERJIT SINGHसर्वे कंप्लीट हो जाने के बाद संपूर्ण राशी 80193053 रूपए रेलवे विभाग में जमा करवाने होंगे। जिसके बाद रेलवे द्वारा टैंडर प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। यह अंडरपास 16 फिट चौड़ा और 8 फिट ऊंचा बनेगा। इस अंडरपास के बनने पर अनेक गांवों खाओ फायदा मिलेगा और फ्लाईओवर के नीचे सुषुप्त अवस्था में पड़ी मार्केट में तेजी आ जाएगी।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

केंद्रीय मंत्री का जताया आभार: इस कार्य के लिए योगिन्द्र चौहान ने केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया और वादा किया कि उनको ज्यादा से ज्यादा मतों से पुनः विजय दिलाकर संसद में भेजेंगे। बता यह कार्य काफी समय से अटका हुआ था, अभी हाल में केंद्रीय मंत्री के सहयोग से इसे सिरे चढाने में सफलता मिली है।

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan