back to top
Home Haryana News Weather News Haryana Weather News: आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन 7 जिलों...

Haryana Weather News: आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन 7 जिलों में अति भारी बारिश का Alert

आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन 7 जिलों में अति भारी बारिश का Alert
आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन 7 जिलों में अति भारी बारिश का Alert

Haryana Weather News: हरियाणा में आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिणी पश्चिमी और उत्तरी पूर्वी इलाकों में चमक गरज के साथ तूफानी बारिश होगी। सिरसा हिसार फतेहाबाद भिवानी अंबाला पंचकूला यमुनानगर में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

इन जिलों में बढ़ा तापमान (Haryana Weather News)

वही हरियाणा के कई जिलों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ चुका है। शनिवार को सिरसा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल यमुनानगर और पानीपत को छोड़कर अधिकतर जिलों का तापमान 40 से ऊपर चला गया है।

13 तारीख तक होगी बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मदन कीचड़ ने जानकारी दिया कि 14 तारीख से मौसम में बदलाव होगा। 13 तारीख तक राज्य में भारी बारिश होगी। 11 से 13 तारीख तक राज्य के ज्यादातर जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सिरसा महेंद्रगढ़ हिसार रोहतक चरखी दादरी सोनीपत अंबाला गुरुग्राम रेवड़ी करनाल पानीपत यमुनानगर नूहू जींद जिलों में 13 तारीख तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 13 तारीख तक इन जिलों में झमाझम बारिश होती रहेगी जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा हालांकि 13 तारीख के बाद राज्य के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

रोहतक का तापमान सबसे कम (Haryana Weather News)

फिलहाल रोहतक का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। रोहतक में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि पूरे जिले के तापमान से सबसे कम है। वही भिवानी में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम सोनीपत में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 15 तारीख के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान बढ़ने से भयंकर गर्मी का एहसास होगा। हालांकि आज रात से मौसम बदलेगा और झमाझम बारिश होगी।