Haryana Weather Alert: सावधान! मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

On: January 5, 2026 8:30 PM
Follow Us:
FOG

Haryana Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने ठंड के इस सीजन में पहली बार हरियाणा के लिए कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शनिवार 3 जनवरी को प्रदेश के अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे की तीव्रता को देखते हुए दृश्यता बेहद कम रहने का अनुमान है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।

कोहरा का कहर’ बता दे हरियाणा में कोहरे की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में सुबह और देर रात दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। Haryana Weather Alert

 

अलर्ट की स्थिति Haryana Weather Alert

रेड अलर्ट: अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल
ऑरेंज अलर्ट: पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी

शीतलहर चेतावनी: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी

मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है, जिससे कोहरे में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि ठंडी हवाओं के चलते रात का तापमान और गिर सकता है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।

विशेष एडवाइजरी : किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि वे मौसम को ध्यान में रखकर ही सिंचाई करें। पाले की संभावना को देखते हुए हल्की सिंचाई फसलों को ठंड से बचाने में सहायक हो सकती है। टमाटर, मिर्च जैसी सब्जी फसलों को पाले से बचाने के लिए शाम के समय खेतों की उत्तर-पश्चिमी दिशा में घास-फूस जलाकर धुआं करने या फसलों को प्लास्टिक शीट अथवा सरकंडों से ढकने की सलाह दी गई है। साथ ही पशुपालकों को भी रात के समय पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उचित इंतजाम करने को कहा गया है। Haryana Weather Alert

शीतलहर को लेकर भी चेतावनी‘ मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे जिलों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के अलग-अलग क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर चल सकती है। विभाग का अनुमान है कि 5 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रह सकता है, जिससे रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। Haryana Weather Alert

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now