Home Haryana News Haryana Roadways News: रोडवेज बसों से सफर हुआ महंगा, यात्रियों की जेब...

Haryana Roadways News: रोडवेज बसों से सफर हुआ महंगा, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

रोडवेज बसों से सफर हुआ महंगा, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। आप अगर बस में सफर कर रहे हैं और कोई भारी सामान अपने साथ ले जा रहे हैं तो अब आपको ज्यादा पैसा देना होगा।

हरियाणा रोडवेज विभाग के द्वारा एक विस्तृत किराया सूची जारी किया गया है जिसके अनुसार अब आपको बस में भारी सामान ले जाने के लिए ज्यादा किराया देना होगा। विभाग के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार यदि आप अपने साथ साइकिल लेकर जा रहे हैं तो आपको आदि टिकट का पैसा देना होगा वहीं अगर आप अपने साथ एलसीडी या कंप्यूटर या टीवी लेकर जा रहे हैं तो आपको पूरा पैसा देना होगा।

अगर चार पैरों वाले जानवर को लेकर जा रहे हैं तो आप कुछ जानवर के लिए दो टिकट अलग से लेना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चक्की, डबल बेड और बड़ी अलमारी जैसे सामान के लिए 2 से 3 टिकटें लगेंगी।

हरियाणा रोडवेज के द्वारा साफ कर दिया गया है कि आपको बस में 20 किलो तक सामान लेकर जा सकते हैं लेकिन अगर आपका सामान 20 किलो से ज्यादा है तो आपको एक अतिरिक्त टिकट लेनी होगी और यदि समान 40 किलो से ज्यादा है तो तीन अतिरिक्त टिकट लेनी होगी।

व्यापारियों के लिए भी नियम बनाया गया है। अब यदि व्यापारी जरूरत से ज्यादा सामान लेकर जाते हैं तो उन्हें ज्यादा पैसा देना होगा और किराया में किसी भी तरह का एतिहात नहीं बरता जाएगा। हाल के सीनियर सिटीजन के लिए अभी भी नियम पहले जैसा ही रखा गया है। सीनियर सिटीजन को पहले के जैसा अभी भी आधा टिकट पर सफर करने का मौका दिया जाएगा।

आपको बता दे कि लंबे समय से अधिक सामान ले जाने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सामान की वजह से अन्य यात्रियों को परेशानी होती थी। अब विभाग में सामान को लेकर नियम सख्त कर दिया है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version