Haryana: पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, राजस्थान में हत्या कर हरियाणा हाईवे पर फैंका शव

On: April 16, 2024 4:28 PM
Follow Us:

हत्त्या में शामिल दो युवक काबू, तीन दिन रिमांड, एक आरोपी अभी फरार
Haryana: दिल्ली जयपुर पर हाईवे पर संगवाड़ी के निकट हत्या कर  (Murder in Rewari)फेके गए शव को लेकर रेवाडी पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। अपराध अनुंसधान शखा धारूहेड़ा व थाना कसौला पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हत्या में शामिल दो युवको का काबू भी किया है।

 

उनकी पहचान यूपी के जिला बंदायू के गांव करलावाला निवासी नेकपाल और नन्ने खां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

दिल्ली जयपुर हाइवे के पास मिला था अर्धनग्न शव

पुलिस ने बताया कि गांव लाधुवास गुज्जर निवासी श्यामपत ने 9 अप्रैल को डायल-112 पर सूचना दी की जयपुर-दिल्ली राजमार्ग संख्या-48 के सर्विस रोड पर संगवाड़ी फ्लाईओवर के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है जिसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जो बाद में युवक की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो युवक की पहचान जम्मू-कश्मीर के जिला कठूआ के वार्ड नंबर-14 निवासी प्रदीप पुत्र संसारचंद्र के रूप में हुई।

9 अप्रैल को किया था मामला दर्ज: पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी नेकपाल ने बताया की वह ड्राइवरी का काम करता है और उसे काम की जरूरत थी जिसके लिए उसने अपने ही गांव के निहाल से संपर्क किया था। निहाल भी ड्राईवरी का काम करता है और उसके साथ ही मृतक प्रदीप भी ड्राईवरी करता था। इसके बाद 4 अप्रैल को वह प्रदीप के पास पहुंच गया जिसके बाद प्रदीप ने उससे कहा कि वह उसे रास्ता दिखा देता है फिर उसको अपनी गाड़ी पर लगवा देगा।

हाईवे पर हुई कहासुनी ओर उतार दिया मौत के घाट

 

वह प्रदीप के साथ महाराष्ट्र के बारामती से टैंपो भरकर गुड़गांव के लिए रवाना हुआ था। रात को ढा़बा पर रूकने के बाद वह 6 अप्रैल को जयपुर के लिए चल पड़े और इसी दौरान प्रदीप उसके साथ झगड़ा करने लग गया। जो इस बारे उसने निहाल को बताया। जो निहाल ने उसने अपनी लोकेशन भेजने को कहा और वहीं आने को कहा। इसके बाद 7 अप्रैल की रात को वह नीमराणा पहुंच गए थे और इसी दौरान निहाल अपने गांव निवासी ड्राइवर नन्ने खां के साथ कार लेकर वहां पहुंच गए।

वहां पर उन्होंने प्रदीप को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद उन्होंने प्रदीप का गला दबा दिया। 8 अप्रैल की रात को उन्होंने प्रदीप की डेड बॉडी को संगवाड़ी फ्लाईओवर के नीचे फैंक दिया। आरोपित ट्रक को ढाबा पर खड़ा करके फरार हो गए।

पुलिस ने 9 अप्रैल को कब्जे में लेकर थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। अपराध शाखा धारूहेड़ा व थाना कसौला पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो युवको को काबू करके तीन दिन रिमांड पर लिया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now