Haryana News: धारूहेड़ा में श्रमिक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

On: April 23, 2024 4:33 PM
Follow Us:

Haryana News : रेेवाडी जिले के कस्बा धारूहेड़ा में सोमवार रात को एक श्रमिक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर (Suicide in Dharuhera)  अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अलवर जिले के शाहपुर चिकानी निवासी गरीबा (41) के रूप में हुई है। युवक ने आत्महत्यों क्यों की इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार शाहपुर चिकानी का रहले वाला गरीबा धारूहेड़ा  (dharuhera News) में एक कंपनी में काम करता था। वह काफी समय से नंदरामपुर बास रोड, पर किराए के कमरे में रह रहा था। रोजाना की तरह वह सोमवार (Suicide in Dharuhera) शाम कंपनी से ड्यूटी पूरी कर अपने कमरे पर लौटा, लेकिन मंगलवार सुबह तक उनका दरवाजा नहीं खुला।

आस पास रहे श्रमिकों ने जब उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहींं आई। जब खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य कार्रवार्ई करते हुए शव परिजनो को सोंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now