Haryana News : हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए MI Cada योजना की शुरुआत की है। हाल में शुरू की गई योजना के चलते किसानों को अपने खेतों में जल संचयन के लिए गड्ढे बनाने की सुविधा दी जाएगी। इससे आसानी से पानी की कमी को दूर किया जा सकेगा तथा इससे जल का संरक्षण होगा।
जानिए क्या है MI Cada योजना : बता दे इस योजना का उद्देश्य किसानों को जल संचयन के बेहतर तरीके उपलब्ध करवाना है। एक ओर गड्ढे बनाने से खेतों में पानी की कमी दूर होगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को सिंचाई के लिए ज्यादा पानी मिल सकेगा । पानी मिलने से कृषि उत्पादन में भी सुधार होगा
बता दे हरियाण सरकार ने सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि के बारे में सूचना जारी कर दी है। किसानों को जल्दी से जल्दी अपने आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए । इस योजना सेकिसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़: MI Cada योजना के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता की प्रति, जमीन का फर्द और भूमि का नक़ल देनी होगी । जिनके पास ये कागजात नही है वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
किसान इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करें। इसके बाद उन्हें फॉर्म भरकर संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन के साथ-साथ किसान को अपनी भूमि का नक़ला और अन्य दस्तावेज़ भी प्रस्तुत करने होंगे ताकि आवेदन स्वीकार किया जा सके। इस प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करने पर ही किसान योजना का लाभ उठा पाएंगे।

















