Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने रविवार से कुलपति आवास में अपना निवास आरंभ किया। भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप सुबह हवन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें उनकी पत्नी डॉ. सीमा मिगलानी सहित परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर विजय कुमार एवं डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. नवीन पिपलानी भी हवन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इसके पश्चात कुलपति आवास परिसर में 10 फलदार पौधे लगाए गए।

इसके पश्चात कुलपति आवास परिसर में 10 फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर मिगलानी ने यह कामना की, कि हवन से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा इस विश्वविद्यालय के प्रत्येक शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को प्राप्त हो ताकि सभी मिलकर *आईजीयू फर्स्ट* का लक्ष्य सामने रखते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे।
इसके अतिरिक्त ग्रामीण आंचल में बसा हुआ यह विश्वविद्यालय पूरी तरह से हरा भरा रहे इसके लिए समय-समय पर न केवल पौधे लगाए जाएं बल्कि उनकी पूरी देखभाल भी की जाए।
इससे पूर्व भी अपने पदभार ग्रहण के दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को कुलपति ने विश्वविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि वे निःसंकोच रूप से विश्वविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों एवं शोध कार्यों को आगे बढ़ाएं और विद्यार्थियों के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करें।
पौधारोपण कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त इंजीनियरिंग शाखा से श्री सुरेंद्र सिंह एवं हॉर्टिकल्चर शाखा से डॉ. सुशांत यादव उपस्थित रहे।

















