Haryana News: रेलवे द्वारा दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यहां एक नोटिस भी चस्पा की गई है। आज से इस फाटक को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।Haryana News
पालम व दिल्ली कैंट के बीच से गुजर रही दिल्ली रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बने क्रासिंग पर अब राहगीरों व वाहन चालकों को बार बार फाटक के गिरने पर ट्रेन के गुजरने का इंतजार नहीं करना होगा।Haryana News
Notice के अनुसार आज से ही अंडरब्रिज का निर्माण शुरू हो रहा है। ऐसे में आज से इस फाटक को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।Haryana News
इनकों मिलेगी काफी राहत
अंडरब्रिज बन जाने के बाद दिल्ली कैंट वासियों को साध नगर राजनगर या उपनगरी द्वारका की आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। खासकर प्रहलादपुर गांव व आसपास स्थित एयरफोर्स क\लोनी के लोग बेरोकटोक उपनगरी द्वारका की ओर आ जा सकेंगे।
अभी दिल्ली रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों का आवागमन बड़ी संख्या में होता है। खासकर व्यस्त समय में ट्रेनों की आवाजाही इस पूरे इलाके के यातायात को बाधित कर देती है।Haryana News

















