Haryana News:अतिक्रमण नहीं हटाने के एसडीएम ने लिए लिए थे पैसे, जानिए सच्चाई

On: June 26, 2025 1:39 PM
Follow Us:
अतिक्रमण नहीं हटाने के एसडीएम ने लिए लिए थे पैसे, जानिए सच्चाई

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के माजरा गांव की महिला सरपंच नेहा शर्मा ने प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी दी है। सरपंच ने एक हलफनामा सौंपते हुए 2 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर तय समय तक पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे बीच बाजार आत्मदाह कर लेंगी।Haryana News

इस चेतावनी के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब सवाल यह है कि क्या एसडीएम अब अतिक्रमण हटाएगा या फिर सरपंच को अपनी जान देनी पडेगी।Haryana News

नया खुलासा: बडी शर्म की बात है चंद पैसे को लेकर प्रशासन किस कदर बिक जाता है। एक एसडीएम ने चंद पैसों के लिए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। बस अब इसी मामले लेकर को लेकर एसडीएम ओर से सरपंच आमने सामने आ गया है।

जानिए क्या है मामला: नेहा शर्मा का कहना है कि उन्होंने कई बार लिखित में शिकायत दी कि गांव की पंचायती जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसके बाद 24 जून को प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर पुलिस बल मौके पर भेजा, लेकिन मौके पर पहुंचने के बावजूद न तो दुकानों को खाली कराया गया और न ही कोई सख्त कार्रवाई हुई।Haryana News

बिना कार्यवाही के लौटे अधिकारियों की इस उदासीनता से आहत सरपंच ने इसे पंचायत की सार्वजनिक बेइज्जती करार दिया। सरपंच ने सवाल उठाया है कि जब न तो किसी अदालत का स्टे ऑर्डर है और न ही कोई कानूनी अड़चन, तो फिर प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा।

उन्होंने चेताया है कि अगर प्रशासन ने समय रहते फैसला नहीं लिया, तो वह 2 जुलाई को आत्मदाह करेंगी। सरपंच की इस घोषणा से गांव में तनाव का माहौल है और प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है कि वह अवैध कब्जा हटवाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now