Home Haryana News Haryana News: सैनी सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन डिपो पर इन...

Haryana News: सैनी सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन डिपो पर इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

सैनी सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन डिपो पर इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए कई मुख्य योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं को हर जगह प्राथमिकता देने के लिए सरकार कई बड़े फैसले ले रही है। राज्य सरकार के द्वारा राज्य में 4000 नए राशन डिपो अलॉट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सबसे बड़ी बात है कि राज्य में 33 फीसदी महिलाओं को राशन डिपो अलॉट होंगे।

महिला रोजगार को रखा जाएगा ध्यान में

सरकार के इस फैसले से महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वह आत्मनिर्भर बनेगी। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी राशन डिपो अलॉट होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने दी जानकारी (Haryana News)

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने बताया कि सरकार के द्वारा राज्य में 4000 नए राशन डिपो अलॉट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से 33 फीस दी राशन डिपो महिलाओं के नाम पर अलॉट किए जाएंगे। महिलाओं को प्राथमिकता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में उचित मूल्य के दुकानों के लाइसेंस के लिए रोस्टर प्रणाली के अंतर्गत हर तीसरी रिक्ति महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

उन्होंने बताया कि लाइसेंस आवंटन में एक अटैक पीड़ित महिला, विधवा महिला और एकल माता को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि आवेदन करने वाली महिला को 12वीं पास होना जरूरी है और कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए इसके साथ ही उम्र 21 साल से 45 साल के बीच होना जरूरी है।

महिला जहां के लिए आवेदन कर रही है उसे क्षेत्र का पहचान पत्र होना भी जरूरी है। आपको बता दे कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री सैनी ने कहा था कि वह महिलाओं को प्राथमिकता देंगे और अब उन्होंने अपना वादा पूरा किया है।

Exit mobile version