Home Haryana News Haryana News: शिक्षा के मंदिर में हैवानियत, 5 वर्षीय बच्चे को शिक्षक...

Haryana News: शिक्षा के मंदिर में हैवानियत, 5 वर्षीय बच्चे को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

Haryana News: हरियाणा के करनाल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।आर्य गुरुकुल कुटिया नलवी खुर्द के नाम से गुरुकुल में एक 5 वर्षीय बच्चे साथ बर्बरता से मारपीट व टार्चर करने का मामला सामने आया है। बच्चों के शरीर पर काफी ज्यादा मारपीट करने से निशान बन गए हैं। परिजनों ने जब शिक्षकों से इसकी बात की तो शिक्षकों ने अनुशासन की बात करके बात को टाल दिया।

जब शिक्षकों ने परिजनों की बात नहीं सुनी तो परिजनों ने पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बच्चों के पिता श्रवण कुमार ने बताया कि बच्चों के साथ काफी बेरहमी से मारपीट की गई है। परिजनों ने बताया कि यह 21 अप्रैल को जब बच्चे का दाखिला करनाल के गुरुकुल में कराया गया तो बच्चा ठीक था 27 अप्रैल को जब वह बच्चे से मिलने पहुंचे तो देखा कि बच्चों के शरीर पर चोट के काफी निशान बने हुए हैं।

जब शिक्षकों से इस बारे में पूछताछ किया गया तो शिक्षक इससे बचते हुए नजर आए। इसके बाद बच्चों के परिजन उसे सरकारी अस्पताल में ले गए इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल में रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुरुकुल संचालक ने बच्चों को धमकाया है। बच्चों के परिजनों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। परिजनों ने मांग किया है कि आरोपी शिक्षक पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

बर्बरता से मारपीट करने के बाद बच्चे की स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई है। बच्चों के शरीर पर काफी ज्यादा निशान बन गए हैं। वही अधिक तकलीफ होने के कारण बच्चों को अस्पताल में एडमिट करना पड़ा है। परिजनों ने पुलिस से मांग किया है कि दोषी शिक्षक पर सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। पुलिस ने परिजनों को यकीन दिलाया है कि बच्चों को जल्द से जल्द इंसाफ मिलेगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version