Haryana News: रेवाडी रेलवे स्टेशन पर मांगों को लेकर गरजे रेलकर्मी

On: September 19, 2025 6:37 PM
Follow Us:
बोनस सीलिंग बढाने की मांग को लेकर एआईआरएफ व एनडब्ल्युआरईयु के आह्वान पर हिसार शाखा की रेवाड़ी यूनिट ने स्थानीय रेवाड़ी स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।

रेवाड़ी : 8वें वेतन आयोग की कमेटी जल्द गठित करने व बोनस सीलिंग बढाने की मांग को लेकर एआईआरएफ व एनडब्ल्युआरईयु के आह्वान पर हिसार शाखा की रेवाड़ी यूनिट ने स्थानीय रेवाड़ी स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। Haryana News

इस प्रदर्शन में लोको पायलट, गाड़ी प्रबंधक, मंत्रालयिक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में भाग लेकर मांगों के समर्थन में जमकर हुंकार भरी। इस मौके पर एनडब्ल्युआरईयू बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री का. देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की गयी थी, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी तक कोई कमेटी गठित नहीं की गयी हैं। Haryana News

जो कि सरकार का कर्मचारी विरोधी नजरिया प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 में वेतन आयोग को लागू किया जाना था। जिसका कार्य अभी तक शुरू नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने बोनस सीलिंग बढाए जाने की भी मांग का जोरदार ढंग से उठाया।

इस मौके पर सहायक शाखा सचिव नेकवदन शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा मुख्य कार्यालय अधीक्षक, सत्यवीर यादव कार्यालय अधीक्षक, संदीप कुमार, नरेन्द्र सिंह, अमित इन्दोरिया, जितेन्द्र कुमार, योगेश कुमार समेत काफी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now