Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां देर रात मंडी क्षेत्र में बिजली की सप्लाई फेल हो गई है। जिसके चलते शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है।
जहां एक ओर गढ़ी ब्राह्मण पावर हाउस के सामने सरस्वती विहार और मयूर विहार कॉलोनी के लोगों ने बिजली कटौती और कम वोल्टेज को लेकर धरना दिया, वहीं दूसरी ओर मंडी क्षेत्र में भी मंगलवार देर रात बिजली सप्लाई फेल हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में रातभर परेशान होना पड़ा।
इसी के चलते सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और रास्ता जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दिनों से बिजली सप्लाई अनियमित चल रही है और बार-बार फाल्ट आने के कारण पूरी-पूरी रात अंधेरे में कट रही है।

















