Haryana news : हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

On: September 24, 2025 3:19 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नूरवाला की दिनानाथ कॉलोनी में बीती 9 सितंबर की रात घर के बाहर फायरिंग करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से 5 देसी पिस्तौल, 6 रौंद और 1 खोल बरामद हुए है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप में दिनानाथ कॉलोनी निवासी मोहन उर्फ शिव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ई रिक्शा चलाता है। उसके पास करीब एक सप्ताह पहले एक नंबर से वॉट्सऐप कॉल कर 50 हजार रुपये मांगे गए थे। पैसे ना देने की सूरत में धमकी दी थी। वह 9 सितंबर की रात घर पर परिवार सहित सो रहा था। रात करीब 12 बजे किसी ने घर की बेल बजाई। तभी गोली चलने की आवाज सूनाई दी। वह डर के मारे घर के बाहर नहीं निकले। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दो अज्ञात युवक उनके घर पर गोली चलाते नजर आ रहे है। एक गोली मकान में भी लगी है। थाना तहसील कैंप में मोहन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।  Haryana news

जानकारी के मुताबिक, प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने थाना तहसील कैंप पुलिस के अतिरिक्त सीआईए थ्री पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीआईए थ्री की टीम ने सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को सेक्टर 25 स्थित जिमखाना कल्ब के पास खाली ग्राउंड से अवैध हथियारों सहित काबू किया।

आरोपियों की पहचान जावा कॉलोनी निवासी आकाश पुत्र बलवान व इंद्रा कॉलोनी निवासी पिंकू पुत्र कृष्णपाल के रूप में हुई है। मौके पर तलाशी के दौरान आरोपी आकाश के पास से 3 देसी पिस्तौल, 4 रौंद व आरोपी पिंकू के पास से 2 देसी पिस्तौल, 2 रौंद और एक खोल बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में फायरिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने जबरन वसूली का दबाव बनाने के मोहन के घर के बाहर गली में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now