Haryana news : हरियाणा में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की हत्या, जमानत पर आया था बाहर

On: September 15, 2025 12:07 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। गन्नौर के राजपुर गांव में एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक शक्ति, जो करीब दो माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। उसकी देर रात बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, शक्ति एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन आपराधिक केस दर्ज थे। उसका भाई पवित्र वर्तमान में नूहं जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, वारदात की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now