Haryana News: हरियाणा में 1 अगस्त से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट, सीएम की मिली मंजूरी

On: March 21, 2026 11:02 PM
Follow Us:
Haryana News: New collector rates will be implemented in Haryana from August 1, CM has given approval

Haryana News: हरियाणा में नए कलेक्टर रेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नए कलेक्टर रेट को बढ़ने को लेकर अब कोई संशय नहीं रहा। सीएम सैनी ने प्रदेश में बढ़ने वाले नए कलेक्टर रेट की फाइल को मंजूरी दे दी है। अब 1 अगस्त से इन्हें लागू कर दिया जाएगा। सीएम की मंजूरी के बाद तहसीलों में नए रजिस्ट्री के अपॉइंटमेंट को फ्रीज कर दिया गया है।

अब 29 से लेकर 31 जुलाई तक कोई नई रजिस्ट्री नहीं होगी। पहले अपॉइंटमेंट ली जा चुकी रजिस्ट्रियों को किया जाएगा। रेवेन्यू डिपार्टमेंट के सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर आज सभी जिलों के DC को लेटर जारी कर दिया जाएगा।

इससे पहले राजस्व विभाग की ओर से 24 जुलाई को सभी मंडल आयुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। नए कलेक्टर रेट के लिए विभिन्न स्थानों पर 5 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतत्री का प्रस्ताव दिया गया था।

पिछले साल पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव होने के कारण 1 अप्रैल 2024 की बजाय 1 दिसंबर 2024 से कलेक्टर रेट बढ़ाए गए थे। उसके बाद 1 अप्रैल 2025 से कलेक्ट रेट बढ़ाना टाल दिया गया था, जो अब बढ़ाए जा रहे हैं।

npqjy3 1753795681

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now