Haryana News: हरियाणा के रेवाडी में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही बरतना सर्जन को महंगा पड गया है। पुलिस
ने सर्जन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। बता दे कि CMO द्वारा गठित बोर्ड ने अपने रिपोर्ट में लापरवाही का खुलासा किया है उसके बाद सर्जन पर ये FIR दर्ज हुई है।
जानिए क्या था मामला: बता दे कि रेवाड़ी के श्यामनगर निवासी गजे सिंह 19 अप्रैल 2024 को अपनी पत्नी मीना को लेकर रेवाडी अंबेडकर चौक स्थित देवज्योति अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया था कि मरीज को पत्थरी है तथा उसका आपरेशन किया जाएगा। Haryana News
परिवार की अनुमति पर डॉक्टर ने ऑपरेशन किया तो मरीज की हालत बिगड़ गई थी। उसके बाद उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया था जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
जिस पर रेवाड़ी अस्पताल के नेग्लीजेंसी बोर्ड ने पूरे मामले की जांच की। जिस की रिपोर्ट में अब पाया गया कि डॉक्टर अपनी स्किल का सही प्रयोग नहीं कर पाया। ऑपरेशन टेबल पर मरीज की ब्लीडिंग को रोक पाने में डॉक्टर नाकाम रहा।
मामला दर्ज: रेवाड़ी सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI संदीप कुमार के अनुसार मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर देव ज्योति अस्पताल के सर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब अस्पताल प्रबंधन से पता लगाया जाएगा कि किस सर्जन मृतका का ऑपरेशन किया था। उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

















