Haryana news : हरियाणा में जेजेपी ने किया संगठन में विस्तार, इन पदों पर की नियुक्तियां 

On: September 17, 2025 2:04 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है।  जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए 18 नए युवा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इस नई सूची को जारी किया है। जिसमें युवा नेताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम पार्टी के युवा विंग को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। जेजेपी ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा हमारा लक्ष्य युवाओं को राजनीति में सशक्त भूमिका देना है ताकि वे समाज और संगठन के लिए बेहतर काम कर सकें। ये नियुक्तियां पार्टी के भविष्य को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। जसविंदर खेहरा,   विनेश गुर्जर  और सुरेंद्र राठी को युवा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। Haryana news

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष  
राहुल सैनी, अमन शर्मा, विपिन यादव,  सुनील बूरा,  रामविलास बनियानी, राकेश सिहाग, नरेंद्र डागर, आशीष निम्बड़ी, नवीन राव, दीपक शर्मा, तेजू राव और अमित अंतिल को नियुक्त किया गया है। युवा प्रदेश प्रधान महासचिव,  राजेश कुमार, युवा प्रदेश संगठन सचिव  रणदीप सिंह मटदादू, युवा प्रदेश कार्यालय सचिव  विनीत सहरावत को नियुक्त किया गया है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now