Haryana news : हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की हुई मौत

On: September 27, 2025 10:10 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर एक बेकाबू ब्लैक थार डिवाइडर से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार, इस यूपी नंबर की थार में तीन युवतियां और तीन युवक सवार थे, जो दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ओवरस्पीड के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में तीन युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, थार गाड़ी का नंबर Up 81cs 2319 है। यह अलीगढ़ जिले में विष्णु कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। सभी मृतक युवक-युवती नोएडा क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी पूरी पहचान की जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के टूटे हुए हिस्से 50 से 100 मीटर दूर तक गिरे।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now