Haryana News: हरियाणवी डांसर सपना शर्मा और ससुराल वाले थाने में भिड़े, पति ने जारी किया वीडियो

On: March 21, 2026 11:09 PM
Follow Us:
Haryana News: Haryanvi dancer Sapna Sharma and her in-laws clashed at the police station, her husband released a video

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में डांसर सपना शर्मा के थाने में हंगामा को लेकर उनके पति कमल शर्मा ने वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि सपना ने उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद है। उन्होंने थाने में सपना और उनके परिजनों ने मेरे और मेरे भाई के साथ मारपीट की है।

इसके अलावा वीडियो में उन्होंने जान का खतरा बताया है। उनके बड़े भाई नीरज शर्मा ने सपना और उनके परिजनों के खिलाफ सिटी थाने में एक शिकायत दे दी है। इस मामले में कार्रवाई और पुलिस सिक्योरिटी की मांग की गई है।

बता दें कि डांसर सपना शर्मा ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ने का आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत वह पहले थाने में कर चुकी है। डांसर का कहना है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं नारनौल में शुक्रवार को भी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि महिला थाने में एसएचओ के कहने पर उन्होंने पति कमल को थप्पड़ मारे थे। जबकि, सास के अपशब्द कहने पर उनकी कहासुनी हुई थी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now