Haryana News: हरियाणा ने लगाए बिजली निगमों के लिंक अधिकारी

On: May 16, 2025 6:03 PM
Follow Us:
Haryana News: Haryana appointed link officers of electricity corporations

चंडीगढ़, 16 मई-हरियाणा सरकार ने बिजली निगमों के प्रबंध निदेशकों के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से रिक्त पद के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के मामले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

 

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी के मामले में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-1 और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 लगाया गया है।

 

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी के मामले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

 

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी के मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now