Haryana news : हरियाणा में कोर्ट में फायरिंग के आरोपी और CIA पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली 

On: September 8, 2025 10:34 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है।  फतेहाबाद के सिरसा रोड पर रविवार देर रात को गांव दरियापुर और करनौली के बीच भिवानी सीआईए पुलिस की भिवानी कोर्ट में फायरिंग आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई।

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस की ओर से भी क्रॉस फायरिंग की गई। इससे आरोपी रोहित के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे काबू करके पहले फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोहित सिरसा के गांव रंगड़ीखेड़ा का निवासी है। वह फिलहाल सिरसा शहर में ही प्रीत नगर में रह रहा था। भिवानी सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित फतेहाबाद के पास के किसी क्षेत्र में है।

इस पर भिवानी सीआईए टीम वहां पहुंची तो आरोपी रोड किनारे खड़ा था। वह वहां से भागने के लिए किसी गाड़ी का इंतज़ार कर रहा था। उसी समय पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now