Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हथिनीकुंड बैराज पर उफनती नहर में 19 साल की लड़की ने छलांग लगाकर जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार, सुसाइड से पहले वह 2-3 घंटे इधर-उधर टहलती रही आखिर में जाकर उसने नहर किनारे खड़े होकर जान दे दी। लड़की के लाइव सुसाइड की लोगों ने मोबाइल में वीडियो भी बनाई। सुसाइड के दौरान पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे, वह भी सुसाइड करने से बचा नहीं पाए। Haryana news
मृतक लड़की की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रतनपुरा की रहने वाले शिवानी के रूप में हुई है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का तो खुलासा नहीं हो पाया है। सुसाइड की इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जैसे ही शिवानी नहर में कूदी तो कुछ युवक उसे बचाने के लिए जरूर नहर में छलांग लगाई लेकिन कोई भी उसकी जान नहीं बचा पाए। अभी तक लड़की का शव बरामद नहीं हुआ है। Haryana news

















