गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: फर्जीवाडा करके केनरा बैंक धारूहेड़ा से लिया 27 लाख का लोन , नोटिस मिलने किसान की उडी नीदं

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: ततारपुर इस्मुरार गांव के एक किसान को केनरा बैंक द्वारा 1 करोड़ 40 हजार रुपये के लोन की रिकवरी के लिए नोटिस भेजे जाने का मामला सामने आया है। नोटिस मिलने…


धारूहेड़ा: ततारपुर इस्मुरार गांव के एक किसान को केनरा बैंक द्वारा 1 करोड़ 40 हजार रुपये के लोन की रिकवरी के लिए नोटिस भेजे जाने का मामला सामने आया है। नोटिस मिलने के बाद किसान ने हैरानी जताई और इसकी शिकायत सेक्टर छह पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana News

Advertisement

ततारपुर इस्तमुरार के किसान महिपाल ने बताया उसका धारूहेड़ा में केनरा बैेंक में कोई खाता नही है। इतना ही नही उसने इस बैंक से किसी प्रकार का लोन नहीं लिया, फिर भी उसके नाम पर इतना बड़ा नोटिस जारी किया गया है। किसान बताया कि उसने नाम पर करीब 8 साल पहले 27 लाख को केसीसी के नाम पर लोन लिया गया है।Haryana News

कई सालों से किस्त नही भरने के चलते लोन की राशि एक करोड 40 हजार के करीब हो गई। उसके पास रिकवरी के लिए कोर्ट से नोटिया तो उसे लोन का पता चला। उसने बैंक कर्मियो ने बात की तो उन्होंने मेरे नाम ही लोन दिखाया गया है। परेशान होकर अपने उपायुक्त को इस मामले की शिकायत दी, लेकिन समाधान नहीं होने पर उसने सेक्टर छह थाने में शिकायत दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और बैंक से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि लोन किस प्रक्रिया से जारी हुआ और उसमें किसान का नाम कैसे जुड़ा है। फिलहाल धोखाधडी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
सचिन, थाना प्रभारी सेक्टर छह

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp