Haryana News: जिला परिवेदना समिति की बैठक आज रेवाडी में : DC

On: May 25, 2025 5:12 PM
Follow Us:

Haryana News: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार 26 मई को दोपहर 12 बजे बाल भवन रेवाड़ी स्थित ऑडिटोरियम में हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित बैठक में कुल 21 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिनमें 18 नए व 3 लंबित परिवाद शामिल है।

जिनकी सुनवाई हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल द्वारा की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित तिथि व समय पर रिपोर्ट सहित बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
———-

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now