Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने शराब ठेके और घर पर की फायरिंग, जाने पूरा मामला ? 

On: September 15, 2025 2:00 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर है। आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग के बाद अब लाडवा क्षेत्र में रविवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने सिल्वर रंग की बाइक पर सवार होकर शराब के ठेके और एक घर को निशाना बनाया।

मिली जानकारी के अनुसार, पहले उन्होंने शराब के ठेके पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद उन्होंने लाडवा पालिका बाजार में एक घर के बाहर भी फायरिंग की और फरार हो गए। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि बदमाशों को न तो पुलिस का कोई डर है और न ही कानून का कोई खौफ।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर को भी कुरुक्षेत्र न्यू बस स्टैंड के पास स्थित एक शराब के ठेके पर बदमाशों ने 4–5 राउंड फायरिंग की थी। रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिस समय फायरिंग हुई, उससे कुछ देर पहले ही शराब ठेकेदार ठेके से निकलकर अपने घर की ओर रवाना हुआ था। भागते समय बदमाशों ने चलती बाइक से एक घर के बाहर भी गोली चलाई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। हालांकि, 12 सितंबर को आईलेट्स सेंटर पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now