Home Haryana News Haryana News: CM सैनी का बड़ा ऐलान! अब घर बैठे पास होगा...

Haryana News: CM सैनी का बड़ा ऐलान! अब घर बैठे पास होगा नक्शा, किसानों को WhatsApp पर मिलेंगी ये सुविधाएं

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा में अब घर के नक्शा की अनुमति ऑनलाइन तरीके से मिलेगी। यानी कि अब हरियाणा में घर बैठे ऑनलाइन नक्शा पास करवाया जा सकेगा। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों के लिए भी एक बड़ी योजना की शुरुआत की है।

किसान अब घर बैठे जे फॉर्म भर पाएंगे। किसानों के व्हाट्सएप पर जे फॉर्म भेजा जाएगा, इसके आधार पर वह 72 घंटे के अंदर अपनी फसल की पेमेंट प्राप्त कर पाएंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा शुक्रवार की देर शाम इन दोनों योजनाओं को मंजूरी दी गई जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

25 अप्रैल को मुख्यमंत्री के द्वारा जे फॉर्म को व्हाट्सएप पर भेजने की घोषणा की गई और 8 तारीख को इसे लागू कर दिया गया। मुख्यमंत्री के इस घोषणा से किसानों को काफी फायदा मिलेगा और अब उन्हें दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

हरियाणा में अब आसानी से मिल जाएगा बिल्डिंग प्लान अप्रूवल (Haryana News)

हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान ऑफ़ ग्लोबल सिस्टम के अंतर्गत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करेगा जिसके माध्यम से घर बैठे ही लोग प्लॉट या जमीन से जुड़ा कोई नक्शा प्राप्त कर पाएंगे। पहले चरण में इसे रिहाइसी प्लाटों के लिए मंजूरी दी गई है।

अब दफ्तरों का नहीं लगाना होगा चक्कर

मुख्यमंत्री के द्वारा यह नई सुविधा लागू करने के बाद अब आम आदमी को नक्शा बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगते होंगे। Online Process बेहद पारदर्शी सरल और तेज होगी। नए सिस्टम लागू होने से पहले आर्किटेक्ट और नगर निकाय के ऑफीसरों को विशेष प्रशिक्षण भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा की नई सुविधा लागू होने के बाद राज्य के लोगों को घर बनाने में आसानी होगी। वही WhatsApp पर जे फॉर्म आने से किसानों को भी काफी ज्यादा सुविधा होगी। पहले इन सभी कामों के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा घर बैठे सारा काम हो जाएगा।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version